Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

फिल्म अभिनेता गोविंदा फिल्म लोकेशन की तलाश में पहुंचे हैं देहरादून, मई जून में करेंगे शूटिंग शुरू

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा ने इन दिनों देहरादून में हैं। वह फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश कर रहे हैं। बुधवार को उत्तराखंड विकास परिषद के सीईओ और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से उन्होंने भेंट की। फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय भी इस मौके पर उपस्थित थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गोविंदा ने बताया कि उन्हें देवभूमि उत्तराखंड से प्रेम है और यहां की आध्यात्मिक सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता फिल्म निर्माताओं के लिए वरदान की तरह है। उन्होंने बताया कि वह मई-जून से अपनी नई फिल्म उत्तराखंड में शुरू करने की योजना बना रहे हैं। बंशीधर तिवारी ने गोविंदा का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार अपनी फिल्म नीति के माध्यम से राज्य में फिल्म निर्माण के लिए अच्छा माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति में फिल्म निर्माताओं को दी जाने वाली सुविधाओं और सब्सिडी को और अधिक तार्किक और सुगम बनाया जा रहा है। नई फिल्म नीति में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी सम्मिलित किया जा रहा है। तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उद्देश्य है कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण एक उद्योग की तरह से अपनी जड़े जमाए। इससे यहां के युवाओं को फ़िल्म निर्माण से जुड़े रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हों। इस दिशा में आवश्यक नीति गत प्रावधान किए जा रहे हैं। उन्होंने गोविंदा को राज्य की विभिन्न शूटिंग लोकेशंस और पर्यटन स्थलों के बारे में भी अवगत कराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखंड विकास परिषद की ओर से उत्तराखंड की लोकेशन डायरेक्टरी बनायी जा रही है और कलाकारों तथा फिल्म से जुड़े अन्य मानव संसाधन की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर गोविन्दा को उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की भेंट भी दी गई।