Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

दो हिरनों के बीच चल रही थी भीषण लड़ाई, हमला करने पहुंचा तेंदुआ हुआ कंफ्यूज, देखें वीडियो

एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हिरणों पर आक्रमण के लिए पहुंचा तेंदुआ भी कंफ्यूज हो गया।

सोशल मीडिया में अक्सर ऐसे वीडियो की बाढ़ सी होती है, जो अद्भुत होते हैं। साथ ही ऐसी वीडियो से मनोरंजन के साथ ही ज्ञानवर्धक संदेश भी मिलता है। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हिरणों पर आक्रमण के लिए पहुंचा तेंदुआ भी कंफ्यूज हो गया। उसे समझ ही नहीं आया कि वह किस पर हमला करे और कैसे करे। क्योंकि दोनों हिरण बड़े ही खतरनाक तरीके से आपस में ही लड़ रहे थे। उनकी सिंग भी आपस में उलझ गई।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेंदुआ अपने सामने लड़ रहे दो हिरणों को बड़े ध्यान से देख रहा है। वो इस मौके तलाश में है कि कब वो शिकार पर हमला करे। लड़ते-लड़ते दोनों हिरणों की सींग एक-दूसरे में फंस जाती है। दोनों हिरण एक-दूसरे से इतने खतरनाक तरीके से लड़े रहे होते हैं कि तेंदुआ भी उन्हें देखकर कन्फ्यूज हो जाता है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वो इस इंतजार में है कि कब दोनों हिरणों की लड़ाई खत्म हो और वो उन पर हमला करे।

तेंदुआ भी हिरणों के साथ इधर-उधर उन्हें देखते हुए घूमता रहता है। दोनों हिरणों के सींग एक-दूसरे में इतनी बुरी तरह से फंसे हैं कि दोनों के बीच हो रही लड़ाई के बावजूद भी दोनों एक-दूसरे से फंसे ही रहते हैं। तेंदुआ भी दोनों को देखकर परेशान हो रहा होता है। इतने में वहां आसपास और भी कई हिरण आ जाते हैं। तेंदुआ क्न्फ्यूज होकर बस इधर-उधर देखता रहता है, लेकिन अपना शिकार नहीं कर पाता।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।