Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

दिल्ली से बेटी की शादी कराने गांव जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार, बेटी और पिता की मौत 

उत्तराखंड में रामनगर-बदरीनाथ मार्ग पर प्रवासियों की कार के खाई में गिरने से पिता और पुत्री की मौत हो गई। ये परिवार बेटी की शादी कराने दिल्ली से गांव जा रहा था। जिस युवती की शादी होनी थी, उसके साथ उसके पिता की भी मौत हो गई।

उत्तराखंड में रामनगर-बदरीनाथ मार्ग पर प्रवासियों की कार के खाई में गिरने से पिता और पुत्री की मौत हो गई। ये परिवार बेटी की शादी कराने दिल्ली से गांव जा रहा था। जिस युवती की शादी होनी थी, उसके साथ उसके पिता की भी मौत हो गई। अन्य छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा  अल्मोड़ा जिले के चौड़ीघट्टी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे हुआ। विकासखंड के कपोलीछीना कस्बे से लगे धमेड़ा बाजन गांव निवासी कमल सिंह रावत (55) दिल्ली में बस गए थे। 27 अप्रैल को उनकी बेटी किरन (20) का विवाह होना था। बताया जाता है कि शादी गांव से ही कराने का फैसला लिया गया था।
इसी वजह से कमल सिंह बीती देर रात कार यूपी 16 एएक्स 3524 से परिवार के सदस्यों को लेकर दिल्ली से अपने गांव के लिए निकले। सुबह चौड़ीघट्टी के पास हरड़ा के तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी।
वाहन सवार तीन लोग जैसे तैसे पहाड़ी चढ़ कर सड़क तक पहुंचे। उन्होंने हादसे के बारे में अन्य लोगों को बताया।
क्षेत्र के युवा समाजसेवी भूपेंद्र सिंह मेहरा, चंदन सिंह मेहरा, कैलाश जमनाल, अजय रावत, भगत मेहरा, हिम्मत जायसवाल आदि खाई में उतरे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। तब तक कमल सिंह व किरन दम तोड़ चुके थे। तीन अन्य बुरी तरह घायल थे। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीस अहमद, तहसीलदार नेहा रानी ने मय टीम दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। घायलों को 108 सेवा से चिकित्सालय भेजा गया है।