Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बैंकों में व्यावसायिक कार्य समय को किया जाए कम, सीएम को लिखा पत्र

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स उत्तराखंड के संयोजक ने बैंकों के व्यावसायिक कार्य समय को कम करने की मांग की।


उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स उत्तराखंड के संयोजक ने बैंकों के व्यावसायिक कार्य समय को कम करने की मांग की। इस आशय को लेकर यनियन के उत्तराखंड संयोजक समदर्शी समदर्शी बडथ्वाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र प्रेषित किया।
इसमें कहा गया कि वर्तमान में उत्तराखंड में भी कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। भारी संख्या में आमजन को संक्रमित हो रहे हैं। बैंक भी इससे अछूते नहीं है। साथ ही चिकित्सा कर्मियों पर भी दबाव बढ़ गया है। बैंकों में आने वाले दैनिक ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई है। बहुत से बैंककर्मी कोविड से संक्रमित हैं। कुछ साथियों की कोविड से असमय मृत्यु भी हो गयी है। कोविड संक्रमण के कारण काफी शाखाओं को बन्द भी करना पड़ रहा है। इससे बैंककर्मी भारी तनाव व भय के वातावरण में कार्य कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में उत्तराखंड में बैंकों का व्यावसायिक कार्य समय कोविड संक्रमण के सामान्य स्थिति में आने तक प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे के स्थान पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाए। इससे संक्रमण में कमी करने में मदद मिल सकेगी। साथ ही बैंककर्मियों का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर बना रह सकता है।
त्तराखंड में 24 घंटे मे 24 मौत
उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। 24 घंटे के भीतर 24 लोगों की मौत हुई। वहीं, 2160 लोग नए संक्रमित मिले। सोमवार 19 अप्रैल की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 532 लोग स्वस्थ हुए। साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 18864 हो गई है। उत्तराखंड में रविवार 18 अप्रैल की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 2630 नए संक्रमित मिले थे। 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। इससे पहले 17 अप्रैल की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 2757 नए संक्रमित मिले थे। साथ ही 37 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। इस दिन का आंकड़ा प्रदेश में 24 घंटे में सर्वाधिक संक्रमित और मौत का आंकड़ा है। वहीं, कंटेनमेंट जोन की संख्या 90 हो गई है। रात नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू है। सोमवार को कुल 676 टीकाकरण केंद्रों मे 43947 लोगों को टीके लगाए गए।
सर्वाधिक संक्रमित देहरादून में मिले
उत्तराखंड में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 126193 हो गई है। इनमें से 102899 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1892 लोगों की अब तक कोरोना से जान जा चुकी है। आज सर्वाधिक देहरादून में 649 संक्रमित मिले। हरिद्वार में 461, नैनीताल में 322, उधमसिंह नगर में 224, टिहरी गढ़वाल में 142, पौड़ी गढ़वाल में 114 संक्रमित मिले।
90 स्थानों पर लॉकडाउन
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण जैसे जैसे पांव पसार रहा, उतनी तेजी से कंटेनमेंट जोन भी बनाए जा रहे हैं। ऐसे कंटेनमेंट जोन की संख्या 90 हो गई है। इनमें सभी तरह की सामाजिक, धार्मिक, व्यावसायिक गतिविधियां बंद हैं। लोगों ने घरों से निकलने की अनुमति नहीं है। यहां पूरी तरह लॉकडाउन है। आवश्यक वस्तुओं के लिए एक घर से एक ही व्यक्ति को मोबाइल वेन तक जाने की अनुमति है। इनमें देहरादून में 44, हरिद्वार में आठ, नैनीताल में 26, पौड़ी में तीन, उत्तरकाशी में तीन, उधमसिंह नगर में एक, चंपावत में पांच स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।