Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

दिल्ली बार्डर पर किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में जताई ये इच्छा

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर एक किसान के आत्महत्या करने की खबर है। बार्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। कड़ाके की ठंड में भी किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर बरकरार हैं। गाजियाबाद के यूपी गेट पर एक किसान ने शौचालय में शनिवार को सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने वाले किसान का नाम कश्मीर सिंह है और वह 75 साल के थे। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा का जिक्र किया है।
सुसाइड नोट में लिखा है कि आखिर हम कब तक यहां सर्दी में बैठे रहेंगे। ये सरकार सुन नहीं रही है और इसलिए अपनी जान देकर जा रहा हूं। ताकि कोई हल निकल सके। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि मेरा अंतिम संस्कार मेरे पोते, बच्चे के हाथों यहीं दिल्ली यूपी बॉर्डर पर होना चाहिए।
उन्होंने सुसाइड नोट में अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार सरकार को बताया है। गाजियाबाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट अब पुलिस के कब्जे में है। बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान कई किसानों की मौत हो चुकी है
मृतक किसान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर का रहने वाले हैं। उन्होंने एक सुभारतीय किसान यूनियन ने कहा कि ये बहुत ही दुख का विषय है कि आज यूपी गेट पर रामपुर जिले के सरदार कश्मीर सिंह लाडी ने शौचालय में आत्महत्या कर ली। किसान यूनियन ने कहा कि उनका परिवार, बेटा और पोता यहीं आंदोलन में लगातार सेवा कर रहे हैं।