Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

देहरादून में इस तारीख से रात को पंखे हो जाएंगे बंद, आज भी उत्तराखंड के कई जिलों में तीव्र बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में भले ही बारिश का क्रम धीमा पड़ा है, लेकिन बारिश समाप्त नहीं हुई है। हालांकि लगातार बारिश की बजाय अब कुछ देर ही बारिश हो रही है। इसके साथ ही देहरादून के तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। हालांकि, दिन में फिलहाल गर्मी है, लेकिन सुबह, शाम और रात का मौसम अब खुशगवार होने वाला है। वहीं, आज भी कई जिलों में तीव्र से अति तीव्र बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन से चलते करीब 98 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें एक एनएच, लोनिवि की 38 और पीएमजीएसवाई की 59 सड़कें हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम पूर्वानुमान
आज शनिवार 28 सितंबर की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए हैं। इससे पहले शुक्रवार की रात को अच्छी खासी बारिश होती रही। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद बारिश का क्रम धीमा पड़ सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

29 सितंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सारे जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की हल्की बारिश, 30 सितंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार सहित टिहरी जिला भी शुष्क रहेगा। अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। एक और दो अक्टूबर को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सारे जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। तीन और चार अक्टूबर को पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल जिले में ही बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में गर्मी से राहत
राजधानी देहरादून में धीरे धीरे गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। 28 सितंबर की पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद 29 सितंबर से लेकर पांच अक्टूबर तक अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 29, 30, 30, 30, 29, 29 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान एक अक्टूबर तक हर दिन करीब 22 डिग्री, उसके बाद दो अक्टूबर से लेकर पांच अक्टूबर तक 21 डिग्री रहने का अनुमान है। ऐसे में देहरादून में अब रात को पंखों की स्पीड कम हो जाएगी। वहीं, दो अक्टूबर के बाद से रात को पंखे चलने बंद हो सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।