Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

नहीं रहे फेमस हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी, 40 साल की उम्र में निधन

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में हरियाणा के एक अस्पताल में सोमवार रात को निधन हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक राजू पंजाबी पिछले कुछ समय से हरियाणा के हिसार के एक अस्पताल में भर्ती थे और उनका पीलिया का इलाज चल रहा था। वहीं सिंगर के निधन से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि पिछले दस दिनों से हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। राजू पंजाबी मौजूदा समय में हिसार के आजाद नगर में रहते थे। राजू पंजाबी इलाज के दौरान वे ठीक होकर घर चले गए थे, लेकिन उनकी अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन बेटियों को पीछे छोड़ गए राजू पंजाबी
राजू पंजाबी अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। राजू पंजाबी ने अपनी आवाज की छाप हरियाणा में ही नहीं, बल्कि पंजाब और राजस्थान में भी छोड़ी हुई है। उनके तू चीज लाजवाब, देसी- देसी और सॉलिड बॉडी जैसे चर्चित गाने बड़े फेमस हुए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आखिर गाना हुआ था 12 अगस्त को हुआ था रिलीज
उन्होंने हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री को नई पहचान और गानों को नई राह दिखाई। हरियाणा में राजू पंजाबी और सपना चौधरी की जोड़ी काफी मशहूर हुई थी। उनका आखिरी गाना ”आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा” इसी महीने में 12 अगस्त को रिलीज हुआ था। गाने रिलीज होते समय वह अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि उनके आखिरी गाने को तैयार करने में उन्हें लगभग 2 साल का समय लगा था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीएम खट्टर ने जताया शोक
राजू पंजाबी के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। हरियाणा के सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एवं संगीत निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।