Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

मशहूर फिल्म निर्देशक रवि टंडन का निधन, बेटी रवीना टंडन ने कहा-आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे, लव यू पापा

आगरा में जन्मे और अमिताभ बच्चन को लेकर ‘मजबूर’ और ‘ख़ुद्दार’ जैसी हिट फ़िल्में बनाने वाले निर्देशक रवि टंडन का शुक्रवार तड़के मुंबई में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

आगरा में जन्मे और अमिताभ बच्चन को लेकर ‘मजबूर’ और ‘ख़ुद्दार’ जैसी हिट फ़िल्में बनाने वाले निर्देशक रवि टंडन का शुक्रवार तड़के मुंबई में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी शुरूआती फ़िल्मों में ‘अनहोनी’ और ‘खेल खेल में’ शामिल हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन उनकी बेटी हैं। संजीव कुमार के करीबी मित्रों में शामिल रहे रवि टंडन ने फिल्म निर्देशक आर के नय्यर के सहायक के रूप में काम शुरू किया।
रवि टंडन की बेटी रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर यह दुखद न्यूज शेयर की है. इस खबर के आने के बाद से बॉलीवुड हस्तियां शोक जता रही हैं। रवि टंडन ने 1960 में ‘लव इन शिमला’ फिल्म से बतौर एक्टर शुरुआत की थी। यही नहीं, इस फिल्म में वह असिस्टेंट डायरेक्टर भी थे, लेकिन 1973 में ‘अनहोनी’ फिल्म से लेखक, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बन गए।
रवि टंडन का जन्म 17 फरवरी, 1935 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था. उन्होंने अनहोनी, अपने रंग हजार, एक मैं और एक तू, नजराना, मजबूर, खुद्दार और जिंदगी जैसी फिल्में बनाई थीं। रवीना टंडन ने पिता लेखक टंडन के निधन की खबरे देते हुए लिखा है, ‘आप हमेशा मेरे साथ वॉक करोगे, मैं हमेशा आपकी रहूंगी। आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे। लव यू पापा।

इस पोस्ट पर जूही चावला ने कमेंट किया है, ‘रवीना आपके और आपके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। इस तरह बॉलीवुड हस्तियां रवीना टंडन की इस दिल छू लेने वाली पोस्ट पर शोक जता रही हैं।