Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

नौसेना के जहाज आइएनएस रणवीर में विस्फोट, नौसेना के तीन जवानो की मौत

मुंबई नेवल डाकयार्ड में मंगलवार को एक हादसे में तीन नौसैनिकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आइएनएस रणवीर के अंदरूनी हिस्से में एक धमाका हुआ है, जिसमें तीन नौसैनिकों को जान गंवानी पड़ी।

मुंबई नेवल डाकयार्ड में मंगलवार को एक हादसे में तीन नौसैनिकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आइएनएस रणवीर के अंदरूनी हिस्से में एक धमाका हुआ है, जिसमें तीन नौसैनिकों को जान गंवानी पड़ी। ये जहाज तटीय इलाके में तैनात था। इस घटना के तुरंत बाद ही बचाव कार्य शुरू किया गया। जहाज के चालक दल के सदस्यों ने तुरंत ही स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया। जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। हादसे में 11 नाविक घायल हुए हैं। उनका स्थानीय नौसैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
खबरों के मुताबिक, पूर्वी नौसेना कमान में आइएनएस रणवीर नवंबर 2021 से ही तटीय इलाके में ऑपरेशनल तैनाती पर था और उसे कुछ देर बाद ही तट की ओर लौटना था। तभी ये विस्फोट हुआ। इस मामले में बोर्ड ऑफ इनक्वायरी का आदेश दे दिया गया है। जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचने की खबर है। हालांकि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि क्या घटना में कुछ अन्य नौसेना कर्मी भी घायल हुए हैं या नहीं।