Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने ब्रेन में पेसमेकर लगाकर किया पार्किंसंस का उपचार

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने एक बुजुर्ग के ब्रेन में पेसमेकर लगाकर पार्किंसंस का इलाज करने में सफलता पाई। डीप ब्रेन स्टीम्यूलेशन लगाकर यह उपचार किया गया। इसके जरिये मस्तिष्क में विद्युत संकेतों के माध्यम से पार्किंसंस के लक्षणों को नियंत्रित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

71 वर्षीय मरीज लगभग 10 वर्षों से पार्किंसंस रोग से पीड़ित था। मरीज को हाथों में लगातार कंपकंपी, शरीर में जकड़न, चलने-फिरने में धीमापन तथा रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाई जैसी समस्याएं हो रही थीं। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. पार्था पी. बिष्णु, डॉ. अंकुर कपूर, डॉ. पयोज़ पांडेय और डॉ. नेहा अग्रवाल की टीम ने न्यूरोएनेस्थीसिया एवं न्यूरोक्रिटिकल केयर टीम के सहयोग से ब्रेन में यह पेसमेकर स्थापित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर रही। उनके हाथों की कंपकंपी, शरीर की जकड़न और चलने-फिरने में पहले की तुलना में सकारात्मक सुधार आया। यह विशेष न्यूरोसर्जरी देश के बड़े महानगरों के चुनिंदा अस्पतालों में उपलब्ध होती है। ग्राफिक एरा अस्पताल ने आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सहायता से उत्तराखंड में ही यह उन्नत उपचार सुविधा उपलब्ध कर क्षेत्रीय मरीजों को बड़ी राहत दी है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।