चंपावत में सामूहिक दुष्कर्म पर कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर हमला, धस्माना के नेतृत्व में मुख्य सचिव को सौंपा आक्रोश पत्र, कल फूंके जाएंगे पुतले
उत्तराखंड के चंपावत में बीती पांच मई को नाबालिग लड़की के अगुवा करने व उसके साथ बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष व उसके दो मित्रों के द्वारा चाकू की नोक पर दुराचार करने के मामले के विरोध में कांग्रेस सरकार को घेर रही है। आज गुरुवार सात मई को एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को आक्रोश पत्र सौंप कर दुराचार के दोषी भाजपा नेता व उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर कड़ी साजा दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा और बलात्कार पर रोक नहीं लगाई गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। साथ ही राजपाल व मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मुख्य सचिव से मुलाकात में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बलात्कार हत्या व अन्य अपराधों के कारण उत्तराखंड देश के हिमालयी राज्यों में सबसे पहले पायदान में खड़ा है। इससे आज पूरा प्रदेश शर्मशार है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर पांच मई को घटित चंपावत की अपहरण व रेप की घटना के अधिकांश मामलों में भाजपा के पदाधिकारी व सरकार में दायित्वधारी शामिल हैं। अनेक मामलों में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही में ढील बरत कर अपराधियों को बचने व जमानत का मौका दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि कांग्रेस अब महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में चुप नहीं बैठेगी और कल पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि अंकिता भंडारी प्रकरण में वीआईपी की जांच कर रही सीबीआई खुद गायब हो गई। आज तक उसने उर्मिला सनावर और भाजपा के पूर्व विधायक देश राज कर्नवाल से पूछ ताछ तक नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं में व्याप्त भय के वातावरण को समाप्त करने के लिए अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह पुलिस व प्रशाशन को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देंगे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में धस्माना के साथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान, प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, अनुज दत्त शर्मा शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


