आर्य समाज नत्थनपुर की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, सभी पूर्व पदाधिकारी किए गए रिपीट
देहरादून में आर्य समाज नत्थनपुर की वर्ष 2026–27 के लिए कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। खास बात ये रही कि पूर्व कार्यकारिणी को ही आगामी कार्यकाल के लिए पुनः बहाल किया गया। चुनाव प्रक्रिया में जिला उप प्रतिनिधि आर्य समाज से शत्रुघ्न मौर्य, ओम प्रकाश मलिक, भगवान सिंह राठौर एवं नरोत्तम चौहान उपस्थित रहे। वहीं आर्य समाज नत्थनपुर के संरक्षक उम्मेद सिंह विशारद की उपस्थिति रही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सभी उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं तथा आर्य समाज के सिद्धांतों एवं सामाजिक, शैक्षिक और धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। आर्य समाज नत्थनपुर की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पुनः नियुक्त पदाधिकारी
संरक्षक: उन्नमेद सिंह विशारद
प्रधान: दिनेश पुरी
वरिष्ठ उप प्रधान: धनीराम चौथानी
उप प्रधान: श्याम लाल
मंत्री: पंकज शाह
उप मंत्री: राहुल पुरी
कोषाध्यक्ष: प्रेमलाल कोहली
निरीक्षक: राजा राय शास्त्री
पुरोहित: संदीप आर्य
स्त्री आर्य समाज की प्रधान-प्रेमवती आर्य, मंत्री नंदिनी कोठियाल।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



