Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 23, 2026

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी सरकार का पुतला किया दहन

लगातार बढ़ रही महंगाई और त्योहारों के समय घरेलू उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में डिस्पेंसरी रोड चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र एवं राज्य सरकार से आम जनता को महंगाई से राहत देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि त्योहारों के समय खाद्य एवं घरेलू जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। चीनी के दाम 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जिससे आम परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। विशेष रूप से घर की रसोई संभालने वाली महिलाओं को बढ़ती महंगाई के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है। त्योहारों के समय जब परिवारों को खुशियां मनानी चाहिए, उस समय रसोई का बजट लगातार बढ़ता जा रहा है। खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दामों में हो रही वृद्धि ने गरीब, मध्यम वर्ग और मजदूर परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रही है और आगे भी महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। आम जनता को लगातार परेशान करने वाली भाजपा सरकार को इसका जवाब वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता अपने वोट के माध्यम से देगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि महंगाई आज प्रदेश की जनता के सामने सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। सरकार को जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। त्योहारों के दौरान आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ना सरकार की विफलता को दर्शाता है। प्रदेश महासचिव विरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि कांग्रेस आम जनता, व्यापारियों, महिलाओं, मजदूरों और मध्यम वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जनहित में महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करना चाहिए। अन्यथा जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर देहरादून अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता और व्यापारी दोनों परेशान हैं। त्योहारों के समय खाद्य सामग्री के बढ़ते दाम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सरकार को महंगाई पर रोक लगानी चाहिए, अन्यथा कांग्रेस जनता की आवाज को लेकर आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, पार्षद निखिल कुमार, दीपा चौहान, सोमप्रकाश वाल्मीकि, प्रियांश छाबड़ा, मुकेश सोनकर, रघु गुप्ता, विजेंद्र चौहान, राम कपूर, रवि फुकैला, शिवांश बिष्ट, चमन लाल, प्रवीण बांगा, राजेंद्र घई, शिव सोनकर, शमशाद आलम, बबलू सहित कई व्यापारी एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।