Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 2, 2026

तेलंगाना और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, चार महिलाओं सहित छह मार गिराए

सोमवार की सुबह तेलंगाना और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सशस्त्र बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने चार महिलाओं समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया है। यह घटना छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पेसरला पाडु गांव की है।

देश में अक्सर कुछ राज्य में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबरें आ जाती हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर से भी हिंसा की खबरें आती रहती हैं। हालांकि केंद्र सरकार का दावा रहा है कि हमने आतंकी और नक्सली वारदातों पर अंकुश लगा दिया है। सोमवार की सुबह तेलंगाना और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सशस्त्र बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने चार महिलाओं समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया है। यह घटना छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पेसरला पाडु गांव की है। यह ऑपरेशन तेलंगाना, छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का ज्वाइंट ऑपरेशन था।
भद्राद्री कोठागुडेम के पुलिस अधिक्षक सुनील दत्त के मुताबिक, यह मुठभेड़ दक्षिणी बस्तर इलाके में हुई। तलाशी अभियान चल रहा है। कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई, भाषा के मुताबिक, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ का एक संयुक्त अभियान था। घटना सुबह साढ़े छह से सात बजे के बीच की है। उन्होंने बताया कि उन्हें माओवादियों के सुरक्षाबल पर हमला करने की कोशिश करने की खुफिया जानकारी मिली थी।