Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

ट्विटर की कमान संभालते ही एलन मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल सहित कई कंपनी अधिकारियों को निकाला

एलन मस्क ने ट्विटर पर नियंत्रण लेने के साथ ही कंपनी के शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया है। वाशिंगटन पोस्ट और सीएनबीसी ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते कहा अरबपति ने ट्विटर का टेकओवर करते ही मुख्य कार्यकारी पराग अग्रवाल के साथ ही कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी को बाहर कर दिया हैं। ट्विटर अधिग्रहण सौदे से पहले सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के मुख्यालय का एलन मस्क ने बुधवार को दौरा भी किया था। उन्होंने अपनी यात्रा का एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें वह एक सिंक लिए ट्विटर के मुख्यालय में घूम रहे थे और काफी खुश नजर आ रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मस्क ने ट्वीट कर ट्विटर के कर्मचारियों की तारीफ भी की थी। बताया कि उनकी वहां कुछ कूल कर्मचारियों से मुलाकात हुई। सूत्रों के अनुसार एलन मस्क ने बुधवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर इंक. के कर्मचारियों को बताया था कि कंपनी का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी के 75 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की उनकी कोई योजना नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आपको बता दें कि अमेरिका की डेलावेयर कोर्ट ने एलन मस्क और ट्विटर की कानूनी लड़ाई पर कुछ समय के लिए विराम लगाते हुए ट्विटर खरीद की डील को पूरा करने के लिए एलन मस्क को 28 अक्टूबर 2022 शाम पांच बजे तक का समय दिया था। इसके बाद टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर इंक को खरीदने के लिए फिर से एक्टिव हो गए थे और उन्होंने इस डील को अब पूरा कर लिया है।