Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पुल की दीवार पर बैठे थे बुजुर्ग, बैलेंस बिगड़ा और गिरने से हुई मौत

देहरादून के सालावाला क्षेत्र में एक बुजुर्ग की पुल से नीचे खड्ढ में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पुल की दीवार पर बैठे थे। अचानक बैलेंस बिगड़ा और वह गहराई में खड्ढ में गिर गए। आसपास के लोगों ने बुजुर्ग को खड्ढ से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग किराए के मकान में रहते थे। उनके परिवार विदेश में रहता है। पुलिस के मुताबिक परिजनों को इसकी सूचना दी जा रही है। मामला कैंट थाना क्षेत्र का है।
घटना गत शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। कालीदास मार्ग हाथीबड़कला निवासी अरुण थापा (72 वर्ष) शाम को टहलते हुए पुल तक पहुंचे। वह पुल की दीवार पर बैठ गए। इसी बीच उनका बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गहराई में जा गिरे। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। साथ ही लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। अस्पताल में कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *