Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

देहरादून पुलिस ने हेरोइन के साथ दो तस्करों को पकड़ा, शराब के साथ एक धरा

देहरादून पुलिस की ओर से चलाए जा रहे आपरेशन सत्य के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को सुधारने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं को नशा मुक्ति केंद्र में भेजा जा रहा है। वहीं, उनकी लगातार काउंसलिंग करके नशा छुड़ाने के प्रयास हो रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध हेरोइन और शराब के साथ अलग-अलग स्थानों से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक त्योहारी सीजन में ऐसे अभियान में और तेजी लाइ जाएगी।
कुल्हाल पुलिस की ओर से बिनोल चेक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के मुताबिक इनसे बरामद दस ग्राम हेरोइन की कीमत करीब साठ हजार रुपये है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान विक्रम सिंह चौहान पुत्र बहादुर सिंह चौहान निवासी ग्राम उत्प्लता कवानू रोड सहिया और वीरेंद्र सिंह चौहान पुत्र गुमान सिंह चौहान निवासी ग्राम दातनू थाना कालसी के रूप में हुई।
डोईवाला पुलिस ने देशी शराब के 55 पव्वों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गणपति वेडिंग प्वाइंट के निकट एक व्यक्ति को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान चैत सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी कस्तल गांव डूंगरपुर पट्टी थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल हाल पता पीएनबी बैंक के पीछे सांकरी रोड भानियावाला थाना डोईवाला के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *