Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

सुबह सुबह शिव सेना सांसद संजय राउत के घर पहुंची ईडी की टीम, दो बार बुलाने पर नहीं हुए थे पेश

रविवार की सुबह सुबह सात बजे प्रवर्तन निदेशालय की टीम मुंबई में शिवसेना के नेता संजय राऊत के घर पर पहुंच गई। ईडी ने संजय राउत को पतरा चाल भूमि घोटाला मामले में दो बार बुलाया था, लेकिन संजय राऊत के सामने पेश नहीं हुए थे।

रविवार की सुबह सुबह सात बजे प्रवर्तन निदेशालय की टीम मुंबई में शिवसेना के नेता संजय राऊत के घर पर पहुंच गई। ईडी ने संजय राउत को पतरा चाल भूमि घोटाला मामले में दो बार बुलाया था, लेकिन संजय राऊत के सामने पेश नहीं हुए थे। हालांकि, एक बार संजय राऊत से 10 घंटे पूछताछ हो चुकी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी आज सुबह करीब 7 बजे शिवसेना नेता संजय राउत के आवास पर पहुंचे। उनसे राउत से पतरा चाल भूमि घोटाला मामले में पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी की टीम के साथ सीआरपीएफ के अधिकारी भी हैं। यह टीम आज सुबह मुंबई के पूर्वी उपनगर भांडुप में संजय राउत के घर पहुंचे हैं। संजय राउत ने एक जुलाई को अपना बयान दर्ज कराया था। फिर उनसे 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी। बाद में उनको 20 जुलाई और फिर 27 जुलाई को तलब किया गया था। तब राउत ने कहा था कि वे संसद का सत्र चलने के कारण ईडी के सामने फिलहाल पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा था कि वे 7 अगस्त के बाद ही पेश हो पाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ED के मुताबिक पतरा चाल के 672 परिवारों के पुनर्वास के लिए सोसायटी, म्हाडा और गुरू आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी के बीच करार हुआ था। गुरू आशीष कंपनी के डायरेक्टर HDIL के राकेश वाधवान, सारंग वाधवान और प्रवीण राउत थे। कंपनी पर आरोप है कि उसने म्हाडा को गुमराह कर वहां की FSI पहले तो 9 दूसरे बिल्डरों को बेचकर 901 करोड़ जमा किए। फिर मिडोज नाम से एक नया प्रोजेक्ट शुरू करके 138 करोड़ रुपये फ्लैट बुकिंग के नाम पर वसूले। 672 असली किरायेदारों को उनका मकान नहीं दिया। इस तरह कंपनी ने 1039.79 करोड़ बनाए। ईडी का आरोप है कि बाद में HDIL ने गुरु आशीष कंपनी के डायरेक्टर प्रवीण राउत को 100 करोड़ रुपये दिए, जिसमें से प्रवीण राउत ने 55 लाख रुपये संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को दिए थे, जो कि मनी लॉन्ड्रिंग का हिस्सा है।