Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके दस करीबियों के ठिकानों पर ईडी के छापे

केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके करीबियों से जुड़े 10 ठिकानों पर मुंबई में छापेमारी की है। ईडी ने यह कार्रवाई एनआईए से मिली जानकारी के आधार पर की है।

केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके करीबियों से जुड़े 10 ठिकानों पर मुंबई में छापेमारी की है। ईडी ने यह कार्रवाई एनआईए से मिली जानकारी के आधार पर की है। 15 दिन पहले एनआईए ने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसके आधार पर ईडी ने कुछ इनपुट जुटाए हैं।
ईडी ने जो इनपुट जुटाए हैं वो हवाला, मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग ट्रैफिकिंग से जुड़े हैं। इसी के मद्दनेजर ईडी की टीम दाऊद के करीबी साथियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
ईडी के अधिकारियों ने दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के मुंबई स्थित आवास पर भी छापेमारी की है. हसीना पारकर की पहले ही मौत हो चुकी है। ईडी सूत्रों के मुताबिक अंडरवर्ल्ड के कुछ भगोड़े और राजनेता भी उनके राडार पर हैं। इसलिए ईडी उन सभी ठिकानों पर रेड मार रहा है जो दाऊद और उसके गुर्गों से जुड़ा है। माना जाता है कि 1993 के मुंबई विस्फोटों के आरोपी दाऊद इब्राहिम ने 1980 के दशक में भारत से भागकर एक विशाल व्यापारिक साम्राज्य स्थापित किया है।
पिछले महीने भारत ने अन्डरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के संभवत: पाकिस्तान में होने का परोक्ष जिक्र करते हुए संयुक्त राष्ट्र में कहा था कि 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के जिम्मेदार अपराधियों को न केवल सरकारी संरक्षण दिया गया, बल्कि उन्होंने एक पांच सितारा होटल में आतिथ्य सत्कार का आनंद भी लिया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।