Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना तक ईडी की 15 जगह रेड, तेजस्वी यादव के दिल्ली वाले घर, लालू की बेटियों के घर पहुंची ईडी

लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ‘लैंड फॉर जॉब’ स्कैम से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दिल्ली, मुंबई और पटना में 15 जगहों पर छापेमारी चल रही है। जिसमें लालू यादव की बेटियों के घर भी शामिल हैं। आरजेडी नेता अबू दोजाना के यहां फुलवारी शरीफ में भी छापेमारी हो रही है। दिल्‍ली में बिहार के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव के घर पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है। ये घर दिल्‍ली के फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मामले में लालू यादव और उनका परिवार भी आरोपी है। लालू यादव और राबड़ी देवी से पिछले दिनों सीबीआई की टीम ने पूछताछ भी की है। जानकारी है कि लालू यादव की तीन बेटियों के घर भी रेड की गई है। हेमा, रागिनी और चंदा का घर दिल्ली में है, जिनके घर पर ईडी की टीम मौजूद है। सूत्रों की मानें तो बिहार के उप मुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के दिल्ली आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लैंड फॉर जॉब स्कैम प्रकरण
यह मामला लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को तोहफे में जमीन दे कर या जमीन बेचने के बदले में रेलवे में कथित तौर पर ‘ग्रुप-डी’ की नौकरी दिए जाने से संबंधित है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों को मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में स्थित रेलवे के विभिन्न जोन में 2004-2009 के दौरान ग्रुप-डी पदों पर नियुक्त किया गया। इसके बदले में उन लोगों ने या उनके परिवार के सदस्यों ने लालू यादव और एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के नाम पर अपनी जमीन दी। बाद में इस कंपनी का स्वामित्व प्रसाद के परिवार के सदस्यों ने अपने हाथ में ले लिया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये भी आरोप लगाया गया है कि पटना में लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों ने पांच बिक्री सौदों, दो उपहार सौदों के माध्यम से 1,05,292 वर्ग फुट जमीन लोगों से ली। इसके लिए विक्रेताओं को नगद भुगतान करने को कहा गया। इस जमीन की कीमत वर्तमान सर्किल रेट के अनुसार 4.32 करोड़ रुपये है, लेकिन लालू प्रसाद के परिवार को यह जमीन इससे बहुत कम दाम में बेची गई।