Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के घर पर ईडी की रेड, नौ जून तक ईडी की हिरासत में हैं सत्येंद्र जैन

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के घर सोमवार की सुबह प्रवर्तण निदेशालय की रेड पड़ी है। सूत्रों की मानें तो सुबह सात बजे करीब ई़डी की टीम मंत्री के घर पहुंची है।

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के घर सोमवार की सुबह प्रवर्तण निदेशालय की रेड पड़ी है। सूत्रों की मानें तो सुबह सात बजे करीब ई़डी की टीम मंत्री के घर पहुंची है। सत्येंद्र जैन फिलहाल नौ जून तक ईडी की हिरासत में हैं। इसी बीच प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन के सिलसिले में ये कार्रवाई की है। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे दिल्ली सरकार के मंत्री को बीते दिनों दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। 2018 में भी इसी तरह के मामले में सीबीआइ भी सत्येंद्र जैन के घर पर रेड कर चुकी है। तब क्या मिला, इसका कुछ पता नहीं चला। अब, उसी तर्ज पर ईडी चल रही है।
जैन के वकील की मौजूदगी को कोर्ट ने नहीं दी मंजूरी
कोर्ट ने ईडी से पूछताछ के दौरान उनकी वकील की मौजूदगी पर रोक लगा दी है। इससे पहले विशेष अदालत ने उन्हें इस बाबत मंजूरी दी थी, लेकिन हाई कोर्ट ने उस फैसले को नामंजूर कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन के मामले में मंत्री से ईडी की पूछताछ को दौरान उनका कोई वकील उनके साथ नहीं रहेगा।
अभी तक दर्ज नहीं की गई कोई एफआइआर
कोर्ट ने कहा था कि मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। ऐसे में उन्हें वो सुविधा नहीं मिलेगी जो हिरासत में लिए गए शख्स को मिलती है। बता दें कि दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने मनी लांड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेजा है।
दिल्ली के सीएम केजरीवाल का दावा, फर्जी मामले में किया गिरफ्तार
इस पूरे मामले पर सियासत जारी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ कहीं भी कोई सबूत नहीं हैं। बीते गुरुवार को दावा किया था कि केंद्र सरकार ने अपनी एजेंसियों को फर्जी मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है, ताकि राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा के क्षेत्र में हो रही प्रगति को रोका जा सके। केजरीवाल ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह उनके सभी मंत्रियों को एक बार में ही गिरफ्तार कर लें।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।