Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 11, 2026

गुजरात के सूरत में सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को डंपर ने रौंदा, 15 की मौत

गुजरात के सूरत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क किनारे सो रहे 15 मजदूरों की मौत हो गई। यहां एक डंपर ने मजदूरों को रौंद दिया। सूरत जिले के कोसांबा में सड़क मजदूर सो रहे थे।


गुजरात के सूरत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क किनारे सो रहे 15 मजदूरों की मौत हो गई। यहां एक डंपर ने मजदूरों को रौंद दिया। सूरत जिले के कोसांबा में सड़क मजदूर सो रहे थे। रात उन पर डंपर चढ़ गया। हादसे में घायल अन्य मजूदरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सड़क दुर्घटना मंगलवार को तड़के सुबह सूरत से करीब 60 किलोमीटर दूर कोसांबा गांव के नजदीक हुई। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत हादसे को दुखद बताया।
सूरत पुलिस ने कहा कि 12 मजूदरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ घायलों में से तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। अब तक कुल 15 मजदूरों की मौत हुई। पुलिस का कहना है कि मरने वाले सभी मजदूर हैं, जो राजस्थान के रहने वाले थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत की घटना पर दु:ख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि सूरत में दुर्घटना की वजह से लोगों की जान जाना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि मृतकों के परिवारजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।