पीएम आवास के ऊपर उड़ता नजर आया ड्रोन, मचा हड़कंप, एक्शन में आई एसपीजी
प्रधानमंत्री हाउस के ऊपर ड्रोन उड़ने की खबर सामने आई है। सोमवार की सुबह पांच बजे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने देखा तो ड्रोन नहीं दिखा। दरअसल पीएम हाउस नो फ्लाइंग जोन के तहत आता है। ऐसे में पुलिस इस जांच में जुटी है कि आखिर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन कौन उड़ा रहा था। या फिर ये ड्रोन इस इलाके में कैसे पहुंचा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सूत्रों के मुताबिक, किसी शख्स ने सोमवार तीन जुलाई सुबह 5 बजे के आसपास पीएम हाउस के ऊपर कुछ उड़ते हुए देखकर कॉल कर दी थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हो गई। एसपीजी ने जांच की, लेकिन जांच करने पर ऐसा कुछ भी नही मिला। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। मामले की जांच जारी है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



