हिम्स जौलीग्रांट की डॉ. राखी दो प्रतिष्ठित फेलोशिप से हुईं सम्मानित
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट की डॉ. राखी खंडूरी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें देश की दो सबसे प्रतिष्ठित संस्थाओं इंडियन चेस्ट सोसाइटी (आईसीएस) और नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन (एनसीसीपी) द्वारा फेलोशिप से नवाजा गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज की डा. राखी खंडूरी ने बताया कि पटना में आयोजित देश के प्रमुख श्वसन रोग विशेषज्ञों (एनएपीसीओएन-2025) के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान उन्हें देश की दो सबसे प्रतिष्ठित संस्थाओं इंडियन चेस्ट सोसाइटी (आईसीएस) और नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन (एनसीसीपी) की ओर से यह फेलोशिप प्रदान की गयी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
डॉ. राखी खंडूरी ने बताया कि किसी भी मेडिकल सोसाइटी की फेलोशिप प्राप्त करना उस क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। यह मानद उपाधि केवल उन्हीं विशेषज्ञों को दी जाती है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में न केवल असाधारण महारत हासिल की हो। साथ ही लंबे समय तक चिकित्सा अनुसंधान में निरंतर योगदान दिया हो। इस अवसर पर डॉ. राखी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए भविष्य में और अधिक सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा है।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



