उत्तराखंड की जनता से माफी मांगे गृहमंत्री अमित शाहः धीरेंद्र प्रताप
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने गृहमंत्री अमित शाह पर उत्तराखंड के दौरे पर आयोजित सभा में दिए गए भाषण को अभद्र बताया। उन्होंने अमित शाह से उत्तराखंड की एक करोड़ जनता से माफी मांगने को कहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा है कि जिस तरह से अमित शाह ने घटिया और अवाछनीय शब्दों का इस्तेमाल किया, उन शब्दों को वह दोहराना भी उचित नहीं समझते। उन्होंने कहा कि भारत के गृहमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए अमित शाह ने जिस तरह से उत्तराखंडियों को ललकारा है। जिस तरह के घटिया शब्द का इस्तेमाल किया, उसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उत्तराखंड अपनी शिष्टता के लिए जाना जाता है। अपनी विशेषता के लिए जाना जाता है। अपने संघर्ष के लिए जाना जाता है। देश की सीमाओं पर खून बहने के लिए जाना जाता है। एक शैक्षणिक केंद्र के रूप में उसकी पूरे भारत में साख है। ऐसे में अमित शाह द्वारा उत्तराखंडियों को ललकार कर खराब शब्द बोलना एक तरह से गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन को और अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अमित शाह की रैली सरकारी रैली
उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड में भाजपा की रैली को सरकारी रैली बताया। साथ ही आरोप लगाया कि रैली में लोगों को लाने के लिए सरकारी बसों का भारी दुरुपयोग किया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


