Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के अध्ययन की उप समिति के अध्यक्ष बने डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के अध्ययन के लिए बनी मंत्री मंडलीय उप समिति के अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल को नामित किया है। उक्त समिति में सचिव वित्त एवं निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के साथ आगामी दो जुलाई को बैठक प्रस्तावित की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बता दें कि आगामी दो जुलाई को आयोजित होने वाली बैठक में प्रथम दृष्टया रूपरेखा तैयार कर राज्य की महिलाओं के कल्याण हेतु कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता उप समिति के अध्यक्ष वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से की जाएगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।