Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 10, 2026

हिम्स जौलीग्रांट के डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय बने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट के लिए गर्व का क्षण है कि संस्थान से जुड़े निदेशक (चिकित्सालय सेवाएं) डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज एक ऐतिहासिक उपलब्धि का महत्वपूर्ण हिस्सा बने हैं। डॉ. अभिजात सेठ (अध्यक्ष) के साथ डॉ. पाण्डेय इस विश्व रिकॉर्ड के प्रतिभागी एवं आयोजन समिति के सदस्य रहे। वह नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) (भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) के गवर्निंग बॉडी के सदस्य हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर विषय पर आयोजित विशेष लाइव स्ट्रीम से जुड़ी इस ऐतिहासिक उपलब्धि में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा जारी प्रमाणपत्र के अनुसार, स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर यूट्यूब पर आयोजित लाइव पाठ को सर्वाधिक दर्शकों द्वारा देखे जाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। आयोजित लाइव स्ट्रीम को एक साथ 17,999 दर्शकों ने देखा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यह उपलब्धि चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व को रेखांकित करती है। डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि ने एचआईएमएस जौलीग्रांट के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हिम्स जौलीग्रांट चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीकों को अपनाने के साथ निरंतर नवाचार की दिशा में कार्य कर रहा है। संस्थान से जुड़े चिकित्सकों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां हिम्स जौलीग्रांट की उत्कृष्ट चिकित्सा एवं शैक्षणिक परंपरा को और सशक्त बनाती हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।