Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

सोनी टीवी के धड़कन सिरियल में नजर आएगी दून की आरजे देवांगना

दून की चर्चित आरजे देवांगना सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे धड़कन सीरियल में अभिनय करती नजर आ रही हैं। देवांगना अभिनय के क्षेत्र में कदम रखते हुए सीरियल में सर्जन डा. मिश्रा का किरदार बखूबी निभा रही हैं।

दून की चर्चित आरजे देवांगना सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे धड़कन सीरियल में अभिनय करती नजर आ रही हैं। देवांगना अभिनय के क्षेत्र में कदम रखते हुए सीरियल में सर्जन डा. मिश्रा का किरदार बखूबी निभा रही हैं। सीरियल की मुख्य किरदार डा. अदिती की बेस्ट फ्रेन्ड के रूप में देवांगना का डा. मिश्रा का रोल बहुत पसंद किया जा रहा है।
सोनी एंटरटेनमेंट के चर्चित सीरियल धड़कन जिंदगी की में लीड करेक्टर दीपिका और उसकी दोस्त की बातचीत की इस स्क्रिप्ट में आपको दून की आरजे देवांगना नजर आएगी। देवांगना को धड़कन जिदंगी की में लीड करेक्टर की फ्रेंड का रोल मिला है। वह भी पूरे सीजन के लिए। दून के लोगों की धड़कन बन चुकी देवांगना की खनकती आवाज के साथ अब दर्शक उन्हें एक्टिंग करते हुए भी देख सकेंगे। देवांगना का अभिनय धड़कन जिंदगी की में देख सकते है।
इससे पहले मुंबई में आयोजित इंडिया ब्रेनीब्यूटी-21 पेजेन्ट में दून की देवांगना चौहान फर्स्ट रनरअप रही थी। प्रतियोगिता में देवांगना ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था। देवांगना पेशे से आरजे हैं वह एक दशक से रेडियो में आरजे के तौर पर काम कर रही हैं और अब उन्होंने छोटे पर्दे पर एंट्री की है।
इससे पहले भी देवांगना एम टीवी पर दिखाये जाने वाले ट्रेवल रियलटी शो ड्राइव विद नेनो सिज़न 3 की विजेता रह चुकी हैं। देवांगना पेशे से रेडियो जोकी एवं एंकर होने के साथ ही माडलिग में भी अपना नाम बना चुकी है। पिछले वर्श मुम्बई में सम्पन्न हुई मिस ब्रेनी ब्यूटी का खिताब भी देवांगना आपने नाम करा चुकी हैं।