Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पत्नी से फोन पर हुआ विवाद, दून में मचाई सनसनी, गुस्से में लगा दी डेढ़ दर्जन वाहनों में आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून में गत रात विभिन्न स्थानों पर किसी सिरफिरे से करीब डेढ़ दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसे लेकर सनसनी फैल गई। साथ ही लोग ये सवाल भी पूछने लगे कि आखिरकार क्यों किसी ने इतने वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

देहरादून में गत रात विभिन्न स्थानों पर किसी सिरफिरे से करीब डेढ़ दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसे लेकर सनसनी फैल गई। साथ ही लोग ये सवाल भी पूछने लगे कि आखिरकार क्यों किसी ने इतने वाहनों को
आग के हवाले कर दिया। इस मामले में पटेलनगर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दावा किया गया है कि उसी ने अलग अलग स्थानों पर आग की घटनाओं को अंजाम दिया।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, आज दिनांक सुबह परवेज नाम के व्यक्ति ने सूचना दी कि पिछली रात लगभग डेढ़ बजे उसकी गद्दों की दुकान पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इसी क्रम में चौकी आईएसबीटी के पास मुस्कान चौक पर एक टायर की दुकान में आग की सूचना मिली। वहीं, अन्य स्थानों पर कई बाइक भी जलाने की सूचना पुलिस को मिली।
इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। रविवार की शाम करीब छह बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान इरफान (35 वर्ष) पुत्र लतीफ अहमद निवासी ब्राह्मणवाला मेहबूब कालोनी कोतवाली पटेलनगर देहरादून के रूप में की गई। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका उसकी पत्नी के साथ पिछले साल से विवाद चल रहा है।पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ अपने मायके मेरठ में रह रही है। वह दो तीन बार उसे लेने भी जा चुका है।
उसने बताया कि पिछली रात उसकी पत्नी से उसकी फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद वह गुस्से में घर से बैग लेकर निकल गया और आईएसबीटी के पास मुस्कान चौक पर टायरों की दुकान में आग लगा दी। उसके बाद क्लेमन्टाउन क्षेत्र में बाइकों में आग लगाई। फिर यह रेलवे स्टेशन गया और उससे पहले रेलवे स्टेशन के आसपास भी कई बाइकों में आग लगाई। फिर वापस लौटकर यह ब्राह्मणवाला आया। जहां पर उसने कई बाइक में आग लगाई। साथ ही तथा एक सोफे की दुकान में भी आग लगाई। पुलिस के मुताबिक ये युवक नशे का आदी है। वह नशे की कैप्सूल खाता है। उसकी नशे की आदत से परेशान होकर ही पत्नी उसे छोड़ कर गई है। अभी उसके घर में उसकी मां और भाई हैं। जो दर्जी का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *