उत्तराखंड में प्रचार निपटा तो बीजेपी ने यूपी में दिया काम, 70 सदस्यीय दल प्रचार को होगा रवाना
उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं। ऐसे में कुछ दिन आराम के बाद बीजेपी ने अपने नेताओं को फिर से काम सौंप दिया है।
उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं। ऐसे में कुछ दिन आराम के बाद बीजेपी ने अपने नेताओं को फिर से काम सौंप दिया है। अब यूपी की बारी है। प्रदेश से करीब 70 सदस्यों की टीम को यूपी में प्रचार के लिए रवाना किया जा रहा है।उत्तराखंड में बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय के मार्गदर्शन में लगभग 70 प्रमुख कार्यकर्ता अलग अलग क्षेत्रो में यूपी जाकर चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। ये नेता उत्तरप्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार में सहयोग देकर अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। चौहान ने बताया कि उत्तरप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों मे अवशेष 4 चरणों के चुनाव में इन प्रमुख कार्यकर्ताओं के अलावा उत्तराखंड भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में भाग लेंगे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



