Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

उत्तराखंड सदन दिल्ली में पुलिस बैरकों का डीजीपी ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन के भूतल में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस बैरक का उद्घाटन किया। सीएम धामी के निर्देश पर उत्तराखंड सदन में पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए नवीनीकृत बैरक बनाए गए हैं। बैरक में तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इसमें पुलिसकर्मी ड्यूटी के बाद आराम कर पाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इन बैरक में ठहरने वाले पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। इससे वे तनाव मुक्त रहेंगे। नवीनीकृत बैरक में कुल 4 कक्ष बनाए गए हैं। उद्घाटन के दौरान उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिसकर्मियों को भविष्य में हरसम्भव सहायता उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उत्तराखण्ड सदन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री मनोज रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।