Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 16, 2026

रामनगर क्षेत्र में दुर्घटनाओं में अंकुश न लगाने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित करने के डीजीपी के निर्देश

दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पाने के कारण पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जनपद नैनीताल के पीरूमदारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कविन्द्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को दिए हैं।

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पाने के कारण पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जनपद नैनीताल के पीरूमदारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कविन्द्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष 2020 मे पीरूमदारा क्षेत्र में कुल 13 सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगो ने अपनी जान गवाई थी। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चौकी प्रभारी को समय-समय पर निर्देशित भी किया गया था। यहां अधिकांश हादसे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की वजह से हुए हैं। कल 25 नवरी को भी रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में थारी गांव में बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया था। इसमें एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, वहीं दूसरे को काशीपुर में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इस पर उत्तेजित भीड़ ने ट्रैक्टर पर गुस्सा निकाला और उसमें आग लगा दी। किसी तरह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया था। इसे लेकर स्थानीय जनता भी आंदोलन की तैयारी कर रही थी। आन्दोलनात्मक कार्यक्रम भी किये थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *