Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर एसएल धर्मेगौड़ा ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

कर्नाटक के विधानपरिषद के डिप्टी स्पीकर एसएल धर्मेगौड़ा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उनका शव रेलवे ट्रेक पर मिला। साथ ही पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

कर्नाटक के विधानपरिषद के डिप्टी स्पीकर एसएल धर्मेगौड़ा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उनका शव रेलवे ट्रेक पर मिला। साथ ही पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। कुछ दिन पहले कर्नाटक विधान परिषद में कांग्रेस के नेताओं ने धर्मेगौड़ा के साथ बदसलूकी की थी और उन्हें कुर्सी से खींचकर उठा दिया था।
धर्मेगौड़ा का शव चिकमंगलुरु में कादुर के नजदीक एक रेलवे ट्रैक के पास मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, चिकमगलुरु जिले में गुनसागर के कडूर तालुक में उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। गौड़ा सोमवार देर रात अपने घर से सैंट्रो कार से निकले थे। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो पुलिस और उनका स्टाफ ढूंढने निकल पड़ा। मंगलवार आधीरात के बाद करीब दो बजे उनका शव बरामद हुआ।
विधान परिषद में हुई थी बदसलूकी
बता दें कि पिछले दिनों एसएल धर्मेगौड़ा सुर्खियों में आए थे। कर्नाटक विधान परिषद के एक सत्र के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई थी। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें कुर्सी से खींचकर हटा दिया था। जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा ने कहा कि राज्य विधान परिषद के उपसभापति और जेडीएस नेता एसएल धर्मेगौड़ा की आत्महत्या की खबर हैरान करने वाली है। वह काफी शांत और सभ्य नेता थे। इससे राज्य का नुकसान हुआ है।
धर्मेगौड़ा का अंतिम संस्कार चिकमगलुरु स्थित उनके पैतृक गांव सरपनहल्ली में होगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार और प्रशंसकों को दुख सहने की शक्ति दे। ओम शांति।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।