Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

देहरादून के ऋषभ ने फिल्म कर्तम भुगतम से किया डेब्यू, फिल्म रिलीज होने पर सीएम धामी ने दी शुभकानाएं

देहरादून के ऋषभ ने फ़िल्म कर्तम भुगतम से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी ये फिल्म रिलीज हो चुकी है। इस उभरते कलाकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में दून भेंट की। ऋषभ कोहली दून निवासी वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली के सुपुत्र हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ को फिल्म ‘कर्तम-भुगतम’ की रिलीज और डेब्यू पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फिल्मों के निर्माण और फिल्म कलाकारों को लेकर बेहद सकारात्मक हैं। उत्तराखंड तेजी से शूटिंग के नए डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दर्जनों फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में चल रही है और राज्य की नई फिल्म नीति के जरिए इस इंडस्ट्री से जुड़े ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर सूचना महानिदेशक एवं उत्तराखंड फिल्म परिषद के सीईओ श्री बंशीधर तिवारी ने भी ऋषभ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति में यहां फिल्म निर्माण पर सब्सिडी से लेकर तमाम अन्य प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां जितनी ज्यादा फिल्मों की शूटिंग होगी, उससे न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बल्कि राज्य की आर्थिकी में भी इंडस्ट्री का बड़ा योगदान होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।