Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

तीन रसोई गैस के सिलेंडर मुफ्त देने का निर्णय आचार सहिंता का उल्लंघन, मतदाताओं को दिया जा रहा प्रलोभनः सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को साल में तीन रसोई गैस सिलेंडरों के देने का आज की कैबिनेट के फैसला आदर्श आचार सहिंहता का उलंघन ही नहीं, आचार सहिंता की खुले आम धज्जियां उड़ाने का मामला है।

उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को साल में तीन रसोई गैस सिलेंडरों के देने का आज की कैबिनेट के फैसला आदर्श आचार सहिंहता का उलंघन ही नहीं, आचार सहिंता की खुले आम धज्जियां उड़ाने का मामला है। इस विषय पर प्रदेश कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग करेगी।
यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कही। धस्माना ने कहा कि राज्य में चुनाव फरवरी में सम्पन्न हुए थे। मार्च में नई सरकार का गठन हो गया था। दो महीने तक राज्य की सरकार ने राज्य के आम उपभोक्ता को महंगाई से राहत देने की कोई कार्यवाही या घोषणा नहीं की।

उन्होंने कहा कि अब चंपावत में उपचुनाव हो रहे हैं। यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में ऐन चुनाव के वक्त जब आचार सहिंता लागू है, बीजेपी सरकार की यह तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर की घोषणा सीधे सीधे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन है। धस्माना ने कहा कि यह इस उप चुनाव में राज्य सरकार का दूसरा मामला है, जब चुनाव आचार संहिता का उलंघन किया गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।