Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की मौत, घर पर ही आया था हार्ट अटैक

महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की 60 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। अर्जेंटीना की स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी। फुटबॉल के इस महान खिलाड़ी को अपने घर पर ही हार्ट अटैक आया था। दो सप्ताह पहले ही उन्हें ब्रेन में क्लॉट की वजह से सर्जरी करवानी पड़ी थी। माराडोना ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में अर्जेंटीना की जूनियर टीम के साथ की थी। इसके बाद वह दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉलर में शामिल हो गए।


उन्होंने अर्जेंटीना को 1986 फुटबॉल वर्ल्ड कप जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनका करियर शानदार रहा। माराडोना ने बोका जूनियर्स, नेपोली और बार्सेलोना के अलावा अन्य क्लब के लिए भी खेले हैं। माराडोना को इंग्लैंड के खिलाफ 1986 के टूर्नमेंट में ‘हैंड ऑफ गॉड’ के लिए याद किया जाता है।
अर्जेंटीना की स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह खबर दी। माराडोना के वकील ने भी जल्द ही इस खबर की पुष्टि कर दी। फुटबॉल की दुनिया में जल्द ही माराडोना को श्रद्धांजलि मिलने लगी। माराडोना 11 नवंबर को अस्पताल से बाहर आए थे। इससे आठ दिन पहले उन्हें इमर्जेंसी ब्रेन सर्जरी के लिए भर्ती करवाया गया था। घर पर ही उन्हें हार्ट अटैक आया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।