आयकर रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन बढ़ाई, अब 15 मार्च तक कर सकते हैं फाइल
केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 15 मार्च तक बढ़ा दी है। वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट की ओर से जारी नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई है।
केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 15 मार्च तक बढ़ा दी है। वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट की ओर से जारी नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, कोरोनावायरस की स्थिति के कारण टैक्सपेयर्स को हो रही परेशानियों को देखते हुए तारीख को बढ़ाया गया है।नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि इनकम टैक्स एक्ट 1961 के प्रावधानों के तहत विभिन्न ऑडिट रिपोर्टों की ई-फाइलिंग के दौरान आ रही समस्याएं के कारण भी डेडलाइन बढ़ाई गई है। टैक्सपेयर्स अब 15 मार्च 2022 तक ITR फाइल कर सकेंगे। सरकार का यह फैसला चौकाने वाला है। पिछले साल दिसंबर माह के आखिर में सरकार ने कहा था कि आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 ही है। उन्होंने बताया था कि इस बार भरे गए रिटर्न की संख्या बीते वर्ष के मुकाबले अधिक है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






