Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

उत्तराखंड में कोरोना का धमाका, टेस्ट कराने वाला हर 12 वां व्यक्ति संक्रमित, एक की मौत, दिल्ली में 23 मौत

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का विस्फोट हुआ। वहीं, एक संक्रमित की कोरोना के मौत हो गई। यही नहीं, कोरोना का टेस्ट कराने वालों में हर 12वां व्यक्ति संक्रमित निकल रहा है।

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का विस्फोट हुआ। वहीं, एक संक्रमित की कोरोना के मौत हो गई। यही नहीं, कोरोना का टेस्ट कराने वालों में हर 12वां व्यक्ति संक्रमित निकल रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में यदि सभी नियमों के प्रति गंभीर नहीं हुए तो स्थिति और ज्यादा भयावह हो सकती है। उत्तराखंड में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। मंगलवार 11 जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 2127 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले सोमवार 10 जनवरी को 1292 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1147 केंद्रों में 72761 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। किशोरों को आज कितने टीके लगे, इसका स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कोई जिक्र नहीं है। वहीं, कोरोना की तीसरी डोज की श्रेणी में आने वाल 29784 लोगों को अब तक तीसरी डोज दी जा चुकी है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.01.11 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7430 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 354304 हो गई है। इनमें से 333365 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 416 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 6603 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7430 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.10 फीसद है। रिकवरी रेट 94.09 है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
दिल्ली में 23 की मौत
देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों में 21 हजार से अधिक कोराना के नए केस दर्ज किए गए हैं। दिल्‍ली में मंगलवार को 24 घंटों में 21259 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। पॉजिटिविटी रेट 25.65 फीसद है। यही नहीं, पिछले 24 घंटों में 23 मरीजों की मौत हुई जो 16 जून के बाद सबसे ज़्यादा है।
देश का आंकड़ा
देश की बात करें तो भारत में पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए कोविड केस दर्ज किए गए हैं। देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 35,875,790 पहुंच गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या 8 लाख पार हो गई है। अभी 821,446 सक्रिय मरीज हैं, जिनका कोरोना इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 69,959 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब तक कुल 34,570,131 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।