Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 5, 2026

पौडी‌ रैली में उमड़ी भीड़ उत्तराखंड में कांग्रेस की लहर के सकेत: धीरेंद्र प्रताप

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने पौड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली के लिए पौड़ी में उमड़ी भीड़ को उत्तराखंड में कांग्रेस की लहर का संकेत बताया। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को चार जून को दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड आना था। पहले दिन अल्मोड़ा और पौड़ी में रैली के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में उन्हें भाग लेना था। वहीं दूसरे दिन उन्हें देहरादून में कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा करनी थी। खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर रास्ते से लौट गया। ऐसे में उनका दो दिन का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। हालांकि, राहुल गांधी ने मोबाइल के जरिये रैली को संबोधित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि पौड़ी में जनता जिस तरह से आई, उससे स्पष्ट है जनता उत्तराखंड में भाजपा से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से राहुल गांधी नहीं आ पाए, लेकिन जब उनका वीडियो संदेश प्रसारित हुआ उस वक्त भी जनता में से एक भी व्यक्ति टस से मस नहीं हुआ। सब ने देखा कि सभी लोग राहुल गांधी के संबोधन को बहुत गंभीरता से सुन रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव जा रहे हैं और अगले 6 महीने में यह लहर भाजपा का सुपड़ा साफ कर देगी। उन्होंने कहा कि लोग अंकिता भंडारी हत्याकांड, अग्निपथ योजना, पलायन, महंगाई, बेरोजगारी जैसे तमाम सवालों से त्रस्त है। भाजपा की ओर से इन समस्याओं का हल ना निकालने की वजह से अब लोग बीजेपी से मुक्ति चाहते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को असफल नेता बताया। कहा कि वह जमीन पर काम करते कहीं दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पार्टी के अन्य पांच नेताओं ने रात दिन मेहनत की है। हजारों कार्यकर्ता आज कांग्रेस के पार्टी नेतृत्व के साथ जुट गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रभारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव की भी तारीफ की। कहा कि उनकी मेहनत आज जनता में दिखाई देने लगी है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *