उत्तराखंड में राहुल के वर्चुअल संबोधन से भी घबराए भाजपाई, अमर्यादित भाषा पर उतरेः सूर्यकांत धस्माना
खराब मौसम के चलते उत्तराखंड में राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर ना उतरने के चलते उनका दो दिवसीय दौरा भले ही रद्द हो गया, लेकिन उनके वर्चुअल संबोधन से भी भाजपाई घबरा गए हैं। ये बात एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही। गौरतलब है कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को चार जून को दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड आना था। पहले दिन अल्मोड़ा और पौड़ी में रैली के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में उन्हें भाग लेना था। वहीं दूसरे दिन उन्हें देहरादून में कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा करनी थी। खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर रास्ते से लौट गया। ऐसे में उनका दो दिन का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। हालांकि, राहुल गांधी ने मोबाइल के जरिये रैली को संबोधित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से भारतीय जनता पार्टी की घबराहट इस कदर थी कि इस पार्टी के नेता राहुल के दौरे से पूर्व अलाप करने लगे थे। भाजपाई- वे क्यों आ रहे हैं। ये राग गाने लगे। जब उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण वापस लौटा तो और वह रैली स्थल तक नहीं पहुंच पाए, तो भाजपाई- वे क्यों नहीं आए, ये अलाप करने लगे। जब राहुल गांधी ने अल्मोड़ा व पौड़ी की रैलियों को वर्चुअल व डिजिटल माध्यम से संबोधित किया तो फिर भाजपा के नेताओं में घबराहट व बौखलाहट दिखी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
राहुल गांधी की ओर से रैलियों को संबोधन के बाद अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे के संबंध में भाजपा के प्रवक्ताओं से लेकर प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने जिस प्रकार की अमर्यादित व गाली गलौज की भाषा का प्रयोग किया, उसी से भाजपा की घबराहट का अंदाजा लग रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संबोधन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा और पौड़ी में पूर्व सैनिकों ने स्क्रीन में नजर आए राहुल गांधी का करतल ध्वनि से स्वागत किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों की विकलांगता पेंशन, वन रैंक वन पेंशन व अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही जब उन्होंने केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर अग्निपथ योजना बंद कर अग्निवीर की जगह पुरानी पद्धति से सेना में भर्ती करने पर की बात कही तो पूर्व सैनिकों ने जोरदार तालियां बजा कर उनका स्वागत किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


