Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

Video: क्रिकेटर इरफान पठान की फिल्म कोबरा का टीजर रिलीज, फैन्स ने किया पसंद, दो दिन में 92 लाख से अधिक व्यूज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान अब फिल्मों में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। इन दिनों कमेंटेटर के रूप में छोटे स्क्रीन में नजर आने वाले इरफान अब तमिल फिल्म कोबरा से फिल्मी दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म के हीरो तमिल फिल्मों के सुपर स्टार चियान विक्रम हैं। जो एक गणितज्ञ की भूमिका निभाते दिखेंगे। इस फिल्म में इरफान पठान एक इंटरपोल अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। नौ जनवरी से जारी फिल्म के टीजर को लोग बखूबी पसंद कर रहे हैं।


तमिल फिल्म कोबरा के टीजर को इतना पसंद किया जा रहा है कि ये यूट्यूब पर 6 वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसे दो दिन में 92 लाख से अधिक लोग इसे देख चुके हैं। फैन्स इरफान पठान को उनकी पहली फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। फिल्म ‘कोबरा’ को अजय गनामुत्थु डायरेक्ट कर रहे हैं।


कोबरा में इरफान पठान और चियान विक्रम के अलावा श्रीनिधि शेट्टी, केएस रविकुमार, मिया जॉर्ज और मृणालिनी रवि भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे। बता दें कि इरफान पठान क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब कमेंटेटर की भूमिका में दिखते हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 173 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 301 विकेट लेने के साथ साथ 2821 रन भी बनाये हैं। पिछले माह वह श्रीलंका प्रीमियर लीग में भी खेलते नजर आए थे।