Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 8, 2026

जियो गेम्स पर आया क्रिकेट 26, 48 रुपये से शुरू होगा प्रीमियम क्रिकेट का मजा

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना भी भारत में प्रीमियम क्रिकेट गेम का मजा लिया जा सकेगा। जियो गेम्स ने ‘क्रिकेट 26 – द ऑफिशियल गेम ऑफ द एशेज’ को अपने क्लाउड गेमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है। यह गेम जियो गेम्स प्रो पास के जरिए खेला जा सकेगा। गैर-जियो यूजर्स के लिए प्रो पास की शुरुआत सिर्फ 48 रुपये से होती है, जबकि जियो यूजर्स को चुनिंदा प्लान पर 100 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जियो गेम्स की खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ जियो ग्राहक ही नहीं, बल्कि दूसरे मोबाइल और ब्रॉडबैंड ऑपरेटर के यूजर्स भी कर सकते हैं। 48 रुपये के शुरुआती प्लान के अलावा 98 रुपये और 398 रुपये के प्लान भी उपलब्ध हैं। जियो यूजर्स को चुनिंदा प्रो पास प्लान पर 100 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा एक साल का प्रो पास और गेमिंग कंट्रोलर वाला ऑफर भी लिया जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

‘क्रिकेट 26’ को क्लाउड से स्ट्रीम करके खेला जा सकता है। यानी गेम खेलने के लिए अलग से महंगा और हाई-एंड गेमिंग पीसी या गेमिंग कंसोल खरीदने की जरूरत नहीं होगी। खिलाड़ी डेस्कटॉप और लैपटॉप पर क्रोम ब्राउजर के जरिए गेम खेल सकते हैं। इसके अलावा एंड्रॉयड फोन, आईफोन, जियो सेट-टॉप बॉक्स और एंड्रॉयड टीवी पर भी जियो गेम्स ऐप के जरिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गेम में कई आकर्षक फीचर दिए गए हैं। इसमें करियर मोड, टीम को मैनेज करने का विकल्प, बेहतर और ज्यादा फीचर वाला एशेज मोड, प्रो टीम, मल्टीप्लेयर और अपनी क्रिकेट एकेडमी बनाने का विकल्प शामिल है। बल्लेबाजी और गेमप्ले को भी पहले के मुकाबले बेहतर बनाया गया है। इससे खिलाड़ियों को सिर्फ मैच खेलने के बजाय टीम तैयार करने और अपने हिसाब से क्रिकेट का अनुभव लेने का भी मौका मिलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आमतौर पर प्रीमियम क्रिकेट गेम खेलने के लिए गेम खरीदने के साथ गेमिंग कंसोल या हाई-एंड गेमिंग पीसी पर भी खर्च करना पड़ता है। जियो गेम्स ने क्लाउड गेमिंग के जरिए इसे आसान बनाने की कोशिश की है। सब्सक्रिप्शन लेने के बाद गेम को सीधे क्लाउड से स्ट्रीम किया जा सकता है। भारत में क्रिकेट की बड़ी लोकप्रियता को देखते हुए यह उन गेमर्स के लिए खास विकल्प बन सकता है, जो बिना महंगे गेमिंग सेटअप के प्रीमियम क्रिकेट गेमिंग का मजा लेना चाहते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।