माकपा ने दर्शाई फिलिस्तीन की जनता के साथ एकजुटता, हमले की निन्दा, कैंडल जलाकर दी मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उत्तराखंड की ओर से फिलिस्तीन के साथ एकजुटता व्यक्त की गई। देहरादून स्थित गांधी पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मोमबत्ती जलाकर साम्राज्यवादी हमले में मारे गए फिलिस्तीनी के लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही आम सभा के माध्यम से इजराइल की साम्राज्यवादी, नस्लभेदी एवं मानवता विरोधी नीतियों की कड़ी भर्त्सना की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम में सीपीआई (एम) ने फिलिस्तीन में जारी मानवाधिकार त्रासदी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। साथ ही कहा कि इजराइल द्वारा फिलिस्तीनी नागरिकों पर बर्बर बमबारी की जा रही है। इससे अब तक हजारों निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। इनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। उन्होंने अमेरिका की सैन्य एवं राजनीतिक भूमिका को नरसंहार का सहयोगी बताया और भारत सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
महानगर सचिव ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह फिलिस्तीन के पक्ष में स्पष्ट रुख अपनाए। संयुक्त राष्ट्र में युद्धविराम प्रस्ताव का समर्थन करे और इजराइल को भारतीय हथियार निर्यात रोके। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम की विरासत है कि फिलिस्तीनी जनता के इजराइली औपनिवेशिक गुलामी और जनसंहार के खिलाफ उनके संघर्ष में उनका साथ दिया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर सीपीएम की केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजेन्द्र सिंह नेगी, राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित, जिलासचिव देहरादून शिवप्रसाद देवली, जिलासचिव चमोली मदन मिश्रा, जिलासचिव अल्मोड़ा आर पी जोशी, पौड़ी जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह रावत, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सजवाण, महामंत्री गंगाधर नौटियाल, उपाध्यक्ष माला गुरूंग, एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा, महामंत्री शैलेन्द्र परमार, सीआईटीयू के जिला महामंत्री लेखराज, कोषाध्यक्ष मनमोहन, जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष नुरैशा, जिला उपाध्यक्ष कुसुम नौडियाल, पुरूषोत्तम बडोनी, रविन्द्र नौडियाल, गोबिन्द, विप्लव अनन्त, नरेन्द्र सिंह, एसएस नेगी, किरन यादव, एसएस रजवार, मुरारी राणा आदि लोग शामिल थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



