Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

सीपीआइ (एम) नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशीष की कोरोना से मौत, ट्विट कर दी जानकारी

कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहा है। अब सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने अपने बड़े बेटे आशीष को कोरोनावायरस की वजह से खो दिया है।

कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहा है। अब सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने अपने बड़े बेटे आशीष को कोरोनावायरस की वजह से खो दिया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण उनके बड़े बेटे आशीष येचुरी का निधन हो गया है।
सीताराम येचुरी ने आज सुबह ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि- यह बहुत दुख के साथ मुझे सूचित करना पड़ रहा है कि मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को आज सुबह कोविड-19 की वजह से खो दिया है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमें आशा दी और जिन्होंने उसका इलाज किया। डॉक्टर, नर्स, फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर, सैनिटेशन वर्कर और अन्य लोग जो हमारे साथ खड़े थे।


आशीष कोरोना वायरस से संक्रमित थे, गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर गहरी संवेदना व्यक्त की है। आशीष येचुरी की उम्र करीब 35 साल थीं। करीब दो हफ्तों से उनका कोरोना का इलाज चल रहा था। स्थिति गंभीर होने के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आशीष के अलावा सीताराम येचुरी के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी है।

केरल के सीएम ने जताया दुख
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सीताराम येचुरी के बड़े बेटे के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा-प्रिय सीताराम येचुरी आशीष के खोने पर हमारी गहरी संवेदना है। इस कठिन समय में हमारे विचार आपके और आपके परिवार के साथ हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।