Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 8, 2026

उत्तराखंड में भी कोरोना का बड़ा हमला, आज मिले 500 नए संक्रमित, 125 स्वस्थ, दो की मौत, देहरादून में छह स्थानों पर लॉकडाउन

उत्तराखंड में गुरुवार को इस साल कोरोना का का सबसे बड़ा हमला हुआ। एक अप्रैल को 500 नए संक्रमित मिले। 125 लोग स्वस्थ हुए और दो लोगों की मौत हुई।

उत्तराखंड में गुरुवार को इस साल कोरोना का सबसे बड़ा हमला हुआ। एक अप्रैल को 500 नए संक्रमित मिले। 125 लोग स्वस्थ हुए और दो लोगों की मौत हुई। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के एक्टिव केस बढ़कर 2236 हो गए हैं। एम्स ऋषिकेश में 65 वर्षीय महिला और कैलाश अस्पताल देहरादून में 31 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हुई। वहीं, उत्तराखंड में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 100911 हो गई है। इनमे से 95455 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1719 की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। गुरुवार को सर्वाधिक देहरादून में 236 और हरिद्वार में 149 संक्रमित मिले।


छह क्षेत्र में लॉकडाउन
बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए इस संबंध में देहरादून के छह स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाया हुआ है। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए थे। इस तरह अब प्रदेश में देहरादून में ही छह कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। गोविंद नगर रेसकोर्स, गोलवे कोटेज सेंट जोर्ज स्कूल बार्लोगंज मसूरी, नेहरू कालोनी देहरादून स्थित मकान नंबर 144 का क्षेत्र, ऋषिकेश में गुमानीवाला क्षेत्र की गली नंबर तीन, देहरादून के सरस्वती सोनी मार्ग लक्ष्मण चौक क्षेत्र का एक इलाका, नगर निगम क्षेत्र ऋषिकेश स्थित गीता कुटीर, गीता संस्कृत महाविद्यालय ग्राम हरिपुर कलां में कटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां लॉकडाउन वाली स्थिति है। यहां के लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। आवश्यक वस्तु लेने के लिए परिवार के एक सदस्य ही सरकारी मोबाइल वाहन तक जा सकेगा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।