Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 20, 2026

उत्तराखंड में कमजोर हुआ कोरोना का हमला, नए संक्रमित सौ से कम, दो जिलों में शून्य, ब्लैक फंगस भी कंट्रोल में

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार चार जुलाई की शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 78 नए संक्रमित मिले और इस अवधि में दो लोगों की कोरोना से मौत हुई।

उत्तराखंड में कोरोना के केस निरंतर कम हो रहे हैं। साथ ही एक्टिव केस भी घट रहे हैं। उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार चार जुलाई की शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 78 नए संक्रमित मिले और इस अवधि में दो लोगों की कोरोना से मौत हुई। एक दिन पहले तीन जुलाई को कोरोना के 158 नए संक्रमित मिले थे। रविवार को 144 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे। कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब छह जुलाई की सुबह छह बजे तक है।

ब्लैक फंगस से भी मिल रही राहत
वहीं ब्लैक के नए केस भी घटने लगे हैं। चार जुलाई को ब्लैक फंगस का एक नया मरीज मिला। 2 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 507 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 100 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 106 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

दो जिलों में नहीं मिले नए संक्रमित
उत्तराखंड में दो जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला। रविवार को सर्वाधिक नए संक्रमित देहरादून जिले में मिले। देहरादून में 17, नैनीताल में 9, हरिद्वार में 14, उधमसिंह नगर में 9, चमोली में 3, बागेश्वर में 0, रुद्रप्रयाग में 8, अल्मोड़ा में 0, पिथौरागढ़ में 5, पौड़ी में 1, टिहरी में 3, उत्तरकाशी में 7, चंपावत में 2 नए संक्रमित मिले।
अब तक कुल 7333 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 340724 हो गई है। इनमें से 325692 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7333 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 है। रिकवरी 95.59 फीसद है।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में तीन जुलाई को कोरोना के 158 नए संक्रमित मिले थे। शुक्रवार दो जुलाई को 109 नए संक्रमित, एक जुलाई को 124 नए संक्रमित, बुधवार 30 जून को 177 नए संक्रमित, मंगलवार 29 जून को 194 नए संक्रमित, सोमवार 28 जून को 120 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

टीकाकरण में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार चार जुलाई को 352 केंद्र में 57897 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार तीन जुलाई को 470 केंद्र में 43126 लोगों को, शुक्रवार दो जुलाई को 414 केंद्रों में 30500 लोगों को, गुरुवार एक जुलाई को 507 केंद्र में 44959 लोगों को, बुधवार 30 जून को 577 केंद्र में 62962 लोगों को, मंगलवार 29 जून को 674 केंद्र में 74852 लोगों को, सोमवार 28 जून को 634 केंद्र में 47512 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
नहीं जोड़े पुरानी मौत के आंकड़े
रविवार को खास बात ये है कि पिछली मौत के आंकड़ों को टोटल में नहीं जोड़ा गया। पिछली मौत के आंकड़ों को कुल योग में जोड़ने का क्रम 17 मई से शुरू हुआ। इस अवधि में कुल छह दिन पिछली मौत के आंकड़े नहीं जोड़े गए। मौत की दर 2.15 फीसद है। वहीं, ब्लैक फंगस से मौत का आंकड़ा 100 हो गया है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *