Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

त्रिवेंद्र सरकार के भ्रष्टाचार की गाथा को प्रदेश के कोने कोने तक ले जाएगी कांग्रेस

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उच्च न्यायालय नैनीताल के राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के विरुद्ध सीबीआई को मुकद्दमा कायम करने व मामले की जांच करने के मामले में भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने इस मामले में त्रिवेंद्र सरकार व बीजीपी की ओर से दी गयी प्रतिक्रिया को शर्मनाक हास्यास्पद बताया।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अगर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पाक साफ हैं, तो भला वे सीबीआई जांच से क्यों घबरा रहे हैं? उन्होंने त्रिवेंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि त्रिवेंद्र सरकार आकंठ भ्रस्टाचार में डूबी हुई है। अब जब माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल ने भ्रष्टाचार के एक मामले में मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों पर 83 पन्नों का एक विस्तृत आदेश दे कर सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं तो सरकार में इतनी खलबली मच गई है कि बचाव में बीजीपी नेता उटपटांग बयानबाजी कर रहे हैं।
साथ ही वे कांग्रेस के साथ साथ माननीय उच्च न्यायालय पर भी बेहूदी टिप्पणियां कर रहे हैं। धस्माना ने कहा कि सीबीआई जांच व मुकद्दमा कायम करने के आदेश कांग्रेस के किसी नेता ने नहीं, बल्कि न्यायालय ने दिए हैं। कांग्रेस की प्रतिक्रिया न्यायालय के आदेश पर ही आधारित है। अगर बीजेपी यह आरोप लगाती है कि यह कांग्रेस की साजिश है, तो यह सीधे सीधे माननीय न्यायालय की अवमानना है।धस्माना ने कहा कि बीजेपी के बयानों से चोर की दाढ़ी में तिनका की कहावत चिरतार्थ होती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के भ्रष्टाचार की कहानियों को कांग्रेस घर घर ले जाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *