उत्तराखंड में गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस के उपाध्यक्ष धस्माना ने सीएम धामी से की मुलाकात, सीएम ने दिया ये आश्वासन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनको विक्रमी नवसंवत्सर 2083 व चैत्र नवरात्र की बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रदेश की जनता की रसोई गैस की परेशानी से अवगत करवाते हुए उसे दूर करने की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धस्माना ने कहा कि अमेरिका और इजरायल का ईरान पर हमला, उसके पलटवार से खाड़ी संकट से पैदा हुई रसोई गैस की भारी कमी का असर उत्तराखंड व राजधानी में लगातार बढ़ता जा रहा है। त्योहारी सीजन चैत्र नवरात्र व ईद उल फितर 2026 के कारण आम उपभोक्ता परेशान हैं। इस परेशानी को न्यूनतम करवाने के लिए उनसे मांग की कि वह केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री व केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री से बातचीत कर प्रदेश को मिलने वाले एलपीजी सिलेंडरों के आवंटन कोटे को बढ़ाने की मांग कर जनता को राहत पहुंचाने का कार्य करें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि आज नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं और रमजान शरीफ का महीना भी चल रहा है। दो दिन बाद ईद उल फितर भी है। ऐसे में सनातन धर्मावलंबियों व मुस्लिम दोनों समुदायों के त्योहारों पर व उनकी रसोई पर गैस की किल्लत त्यौहारों को फीका कर रही है। लोग रसोई गैस के लिए दर दर भटक रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धस्माना ने मुख्यमंत्री को बताया कि अकेले राजधानी देहरादून में लगभग पौने आठ लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं। देहरादून के लिए आवंटित कोटा साढ़े पांच लाख सिलेंडर है, जो पहले ही सवा दो लाख कम है। आजकल कमी के कारण सप्लाई प्रभावित होने के कारण अफरा तफरी का माहौल बन रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धस्माना को आश्वासन दिया कि वह आज ही इस संबंध में केंद्रीय मंत्रियों व केंद्रीय सचिव व केंद्रीय अधिकारियों से बातचीत कर एलपीजी कोटा बढ़ाने की मांग करेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


