Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

चंपावत उपचुनाव को लेकर जुटे कांग्रेसी दिग्गज, पर्यवेक्षक नियुक्त, प्रत्याशी चयन को कार्यकर्ताओं की लेंगे रायशुमारी

उत्तराखंड में चंपावत विधानसभा में उपचुनाव को लेकर कांग्रेसी दिग्गजों ने बैठक कर रणनीति बनाने की चर्चा की। तय किया गया कि कार्यकर्ताओं की रायशुमारी लेकर जल्द की पार्टी प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।

उत्तराखंड में चंपावत विधानसभा में उपचुनाव को लेकर कांग्रेसी दिग्गजों ने बैठक कर रणनीति बनाने की चर्चा की। तय किया गया कि कार्यकर्ताओं की रायशुमारी लेकर जल्द की पार्टी प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अल्मोडा के विधायक मनोज तिवारी, लोहाघाट के विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव को बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर लड़ा था। बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला और 47 सीटें हासिल की, लेकिन धामी स्वयं खटीमा विधानसभा से चुनाव हार गए थे। फिर भी पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास किया और सीएम बनाया। उनके लिए चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने त्यागपत्र देकर अपनी सीट धामी के लिए खाली कर दी। इसके साथ ही बीजेपी उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है।
उधर, विधानसभा के उपचुनाव पर चर्चा के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के अध्यक्ष मोहित उनियाल ने प्रतिभाग किया।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी चम्पावत उपचुनाव को पूरी शिदत्त के साथ एकजुट होकर लड़ेगी तथा सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि इसी परिपेक्ष में आज हुई महत्वपूर्ण बैठक में राय मशविरा किया गया। चुनाव में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी चंपावत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी प्रत्याशी के लिए रायशुमारी की जायेगी। ये रायशुमारी पर्यवेक्षक बनाए गए अल्मोडा के विधायक मनोज तिवारी, लोहाघाट के विधायक खुशहाल सिंह की ओर से की जाएगी। उन्होंनेकहा कि पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र ही चंपावत उपचुनाव के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा की जायेगी।