Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने पदयात्रा निकालकर किया प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर के साथ ही शहरों में पदयात्राएं निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

महंगाई के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर के साथ ही शहरों में पदयात्राएं निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। कांग्रेस ने 20 फरवरी को जिला मुख्यालयों में और 22 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर पदयात्राओं के कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसकी के तहत आज भी शहर के लेकर ग्रामीण क्षेत्र में पदयात्राएं निकाली गई। इस दौरान केंद्र सरकार के पुतले भी जलाए गए।
हल्द्वानी में कठघरिया व काठगोदाम में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महँगाई की मार-अबकी बार मोदी सरकार कहने वालों को पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम नजर नहीं आ रहे। जनमुद्दों से बचने को सरकार लोगों का ध्यान भटकाने में लगी है। जनता इन लोगों को चुनाव में सबक जरूर सिखाएगी। काठगोदाम में पदयात्रा से पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का चीजों की बिक्री व रेट पर कोई लगाम नहीं है। आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो चुका है।


देहरादून में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार बढती मंहागाई के विरोध में कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत से प्रेमनगर बाजार में विरोध प्रदर्शन के साथ पद यात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने किया।


उधर ऋषिकेश में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से असफल साबित रही है। इस मौके पर हिमांशु विजलवान, विजय गुनसोला, महावीर खरोला, दिनेश व्यास, वीरेंद्र कंडारी, अजय रमोला, उत्तम असवाल, दिनेश सकलानी, बलवंत चौहानआदि मौजूद थे।